DELHI PUBLIC SCHOOL

DHALIGAON

DELHI PUBLIC SCHOOL

DHALIGAON
CALL US
03664-241078
E-MAIL
dpsdhaligaon2012@gmail.com
Affiliation :230024 
School Code :35111 UDISE CODE:18250235602

Hindi Diwas

Hindi Diwas

Back to Home page Click Here

हिंदी भाषा के प्रति रुचि, प्रेम और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में ‘हिंदी माह’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रातःकालीन सभा से हुआ, जिसका संचालन पूर्णतः हिंदी में किया गया। इस दौरान शिक्षकों के लिए ’अंत्याक्षरी’ प्रतियोगिता तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए ‘ढूँढ़ो और पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार मिश्र द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में हिंदी विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि बेहतर संप्रेषण के लिए सभी को अधिक-से-अधिक भाषाएँ सीखने की कोशिश करनी चाहिए । समन्वयक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी की देखरेख में सभी कार्यक्रमों का संचालन सफलतापूर्वक हुआ ।